खेरागढ़: खेरागढ़ में 765 केवी हाईटेंशन लाइन से 1700 मीटर तार चोरी, 19 लाख का हुआ नुकसान
खेरागढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने दौसा-घिरोर 765 केवी बिजली लाइन को निशाना बनाते हुए करीब 1700 मीटर एल्युमीनियम कंडक्टर तार चोरी कर लिया। यह वारदात 8 सितंबर की रात गांव समाधी के पास लोकेशन नंबर 128/0 और 128/1 के बीच हुई। चोरों ने लाइन के 28 स्पेसर भी तोड़ दिए और लगभग 3392 मीटर तार को क्षतिग्रस्त कर दिया। साइट इंचार्ज मोहम्मद इमरान खान के अनुसार, इस चोरी और त