हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में मिली 25 वर्षीय युवक की लाश मामले में GRP ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
गुरुवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में मिली 25 वर्षीय युवक की लाश मामले में GRP ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक बाहर का रहने वाला है और पड़ोस के ही एक होटल पर काम करता था। उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। GRP द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।