हरिद्वार: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में लेजर लाईट से की गई रोशनी, विशेष आरती का हुआ आयोजन
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर भव्य तरीके से सजाया गया। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को भगवान शंकर और माता सती की शादी हुई थी। कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर माता सती का मायका और भोले शंकर की ससुराल है। ऐसे में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर में विशेष आरती का आयोजन भी किया गया।