धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के पक्ष में बैंक मोड़ स्थित चुनावी कार्यालय में शनिवार कि सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह तथा जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उपस्थित रहे।