नजीबाबाद: किरतपुर में आजाद समाज पार्टी और मजलिस गठबंधन पर बांटी मिठाई, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
आजाद समाज पार्टी और मजलिस के गठबंधन की घोषणा के बाद किरतपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। गुरुवार को दोपहर 12 बजे किरतपुर स्थित आजाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर गठबंधन का स्वागत किया गया।