अमदाबाद: भागेडीह गांव में 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
अमदाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत भागेडीह गांव में 30 वर्षीय युवक के पेड़ से लटके शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार को सुबह 7:00 बजे का है। घटना की सूचना अमदाबाद पुलिस को दी गई। अमदाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है।