एलेनाबाद: ऐलनाबाद की पहली महिला एसडीएम अदिति सिंघानिया ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं
नवनियुक्त एसडीएम अदिति सिंघानिया ने ऐलनाबाद में समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। 2024 बैच की IAS अधिकारी ने जनता तक सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।