आगरा: जिला अस्पताल के कर्मचारी का साइबर ठगों ने मोबाइल फोन किया हैक, दूसरे नंबरों पर कॉल कर की जा रही पैसों की डिमांड
जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी को साइबर ठगों के द्वारा अपना शिकार बनाया गया है। जिसमें कर्मचारी का मोबाइल फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया, जिससे दूसरे नंबरों पर कॉल कर करके पैसों की डिमांड की जाने लगी, इसकी जानकारी कर्मचारी ने थाना साइबर क्राइम में दी है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।