आगरा: हरीपर्वत थाना पुलिस व STF की टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, डीसीपी सिटी ने दी जानकारी
आगरा की थाना हरिपर्वत पुलिस और एसटीएफ यूनिट ने एक अंतरराज्जीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो पुराने ट्रकों के चेसिस और इंजन नंबर बदलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी लोन कराकर बैंक को चूना लगाते थें। पकड़े गए ठगों का नाम बिकेंद्र तोमर और देवेंद्र सिंह उर्फ प्रेम हैं। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।