आगरा: एमजी रोड स्थित जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र,जानकारी देते शहर अध्यक्ष अमित सिंह
आगरा में लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमें शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने फतेहपुर सिकरी मतगणना के लिए तैनात एआरओ नवोदिता शर्मा को हटाने की मांग की है वही जिला प्रशासन से 17 सी फॉर्म प्रतिलिपि देने की मांग की है।