मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को नीमच जिले में मनासा में समाधान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव
मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना तथा उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और शिकायतों में कमी आए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat & Rural Development Department, MP
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#Neemuch
#नीमच