मोहम्मदपुर बाजार में मंगलवार की रात बच्चा चोर के संदेह में एक अज्ञात व्यक्ति की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति बाजार में घूम रहा था जिसे देखकर कुछ लोगों ने बच्चा चोर होने का शक जताया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस हिरासतमें लेकर जांच में जुटी।