गया टाउन सीडी ब्लॉक: कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 लीटर देशी शराब जब्त
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम करने और शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के आरोप में सुरेश राम को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पास से अलग–अलग बोतल से 8 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया है।