26 नवंबर को लखनऊ कूच की तैयारी को लेकर AIMIM पदाधिकारियों की अहम बैठक, जहानाबाद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद शकील उर्फ अकील पहलवान ने की विशेष चर्चा।
फतेहपुर। आगामी 26 नवंबर को फतेहपुर से लखनऊ जाने की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी मोहम्मद शकील उर्फ अकील पहलवान ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष कासिम सिद्दीकी, वसीम खान, अताउल्लाह गाजी, फिरोज, शाकिब, आरिफ, छोटू, बन्ने ,बेताब, अरबाज सहित पार्टी के कई मजबूत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।