नगीना: नगीना के मोहल्ला सराय मीर में सोते समय काॅमन करैत सांप के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Nagina, Bijnor | Sep 11, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 7:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगीना के मोहल्ला सरायमीर में सोते समय एक 10 वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया।जिससे उसकी मौत हो गई।पता चलने पर परिवार के लोगों ने कमरा बंद कर दिया। सर्प मित्र ने जाकर उसका रेस्क्यू किया। काॅमन करैत सर्प बताया जा रहा है।बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।