जशपुर: पत्थलगांव: केरसई में छठ मनाने बिहार जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 7 लोग घायल
जशपुर जिले के केरसई में कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद हुंडई अल्काजार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार 5 और बाइक सवार 2 सहित कुल 7 लोग घायल हो गए। कार सवार रायगढ़ से बिहार के गया छठ मनाने जा रहे थे, जबकि बाइक सवार साजबहार काम करने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। बाइक सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रह