मुज़फ्फरनगर: श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज के चुनाव पर रोक लगाने की मांग, ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने की गुहार
श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज के चुनाव पर रोक लगाने की मांग, ग्राम समाज की भूमि कब्जामुक्त कराने की गुहार मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील क्षेत्र के गांव रतनपुरी स्थित श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज को लेकर किसान मजदूर संगठन ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। संगठन ने कॉलेज भवन ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय में कराए जा रहे चुनाव