मंझनपुर: लोहन्दा गांव में पत्नी से मामूली विवाद के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा गांव में पत्नी से मामूली विवाद के बाद पति ने नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। वहीं मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में युवक को मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।