मंझनपुर: मूरतगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गिरकर बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक से प्रयागराज से घर जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। वहीं मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस दौरान 108 एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।