मंझनपुर: सयारा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलटी बाइक, बहन भाई गिरकर हुए गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के सयारा के पास एक तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा है कि निमंत्रण से लौटते समय हादसा हुआ है। वहीं दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।