मंझनपुर: मलकिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की हुई मौत व एक अन्य घायल
मंचनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।