भरनो: सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरनो में स्वास्थ्य जाँच व टीकाकरण परामर्श सत्र आयोजित
Bharno, Gumla | Apr 7, 2026 सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,भरनो में मंगलवार को स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं HPV टीकाकरण परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विशेष रूप से 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया । इस अवसर पर छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा अभिभावकों के साथ HPV टीकाकरण के संबंध में विस्तृत परामर्श (काउंसलिंग) किया गया।