पुरैनी: पुरैनी अंचल परिसर में जनता दरबार का आयोजन, ज़मीन से जुड़े आठ मामलों का निपटारा
पुरैनी के दारोगा कुंदन कुमार की उपस्थिति में पुरैनी अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी विद्यानंद झा ने पूरे अंचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आने वाले कुल आठ जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न कागजात, साक्ष्य और दोनों पक्षों की रजामंदी से सभी मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।