भीलवाड़ा: भाजपा किसान मोर्चा सम्मेलन में गूंजा किसानों के उत्थान का संकल्प, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी
भारतीय जनता पार्टी जिला भीलवाड़ा के किसान मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ, कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी रहे.