नाथनगर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद एक नवजात की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। मृत नवजात की मां बिहारीपुर निवासी पूजा कुमारी है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्स ने प्रसव कराया।