जतारा: दिगौड़ा थाना क्षेत्र में गेंद उठाने को लेकर बवाल, युवक पर लाठी से हमला
दिगौड़ा थाना क्षेत्र में मामूली बात पर बड़ा विवाद हो गया। गांव पूनोल में गेंद उठाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अंशुल चढ़ार ने रोहित चढ़ार (25) पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।