इकौना: बंजारी गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी, चोर नकदी जेवरात व मोबाइल फोन लेकर फरार; पुलिस को दी गई तहरीर
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र श्रावस्ती के बंजारी गांव में मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों में छत के सहारे दाखिल होकर घरों में चोरी की, इस दौरान पीड़ित परिवारों के मुताबिक घर से नकदी जेवरात और 6 की संख्या में मोबाइल फोन लेकर चोर फरार हो गए। वहीं दोनों परिवार का काफी नुकसान हुआ है, फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस जांच कर रही है।