इकौना: चिचड़ी से अज्ञात ई-रिक्शा चालक द्वारा ले जाई गई बच्ची बरामद, भेजा गया अस्पताल, SP ने दी जानकारी, आरोपी की तलाश जारी
इकौना थाना क्षेत्र के चिचड़ी से बीते शुक्रवार रात्रि किसी अज्ञात ई रिक्शा चालक द्वारा पुलिस के मुताबिक गलत उद्देश्य से एक बच्ची को ले जाया गया, वहीं सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल बच्ची को बरामद कर लिया गया, जबकि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगा दी गई है। एसपी ने मामले की जानकारी भिनगा में दी है, जबकि मामला इकौना क्षेत्र के चिचड़ी का है।