इकौना: पुरुषोत्तमपुर में बच्चों के विवाद में विपक्षी पर फायरिंग का आरोप, पीड़ित जख्मी, पुलिस को दी तहरीर
पुरुषोत्तमपुर में दो दिनों पूर्व हुए बच्चों के विवाद में पीड़ित खुर्शीद ने विपक्षी पर आज घर पर पहुंचकर गाली गलौज व फायरिंग का आरोप लगाया है, वहीं पीड़ित का कहना है वह भागने लगा इस दौरान विपक्षी ने उस पर तमंचे के बट से वार कर जख्मी कर दिया है। वहीं पुलिस को तहरीर दी गई है,आरोपी को थाने लाने की बात पीड़ित ने बताई है लेकिन पुलिस से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।