इकौना: अंधरपुरवा पुल से बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस ईरिक्शा से बरामद, SP ने दी जानकारी
इकौना क्षेत्र से बीते 9 मई को एक 7 वर्षीय बालिका को तिलक समारोह से ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ। वहीं आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस ई रिक्शा बरामद हुआ है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था उसे गिरफ्तार किया गया।वहीं एसपी ने भिनगा में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी, जबकि गिरफ्तारी इकौना क्षेत्र से हुई है।