इकौना: इकौना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से हटवाया अतिक्रमण
इकौना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटवा दिया। बताया जा रहा की अतिक्रमण करने वालों के द्वारा संभावित प्लाटिंग करने की तैयारी की जा रही थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है वहीं ग्राम प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे।