इकौना: गोविंदपुर तिराहे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और पैदल जा रही महिला हुई घायल, इलाज के दौरान पति की हुई मौत
गोविंदपुर तिराहे के पास बाइक सवार पति-पत्नी व पैदल जा रही महिला कार की टक्कर से घायल हो गए, वहीं सीएचसी इकौना से पति-पत्नी को बहराइच इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार पति की मौत हो गई, वहीं आरोपी कार चालक और कार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।