हरदोई: लोनार निवासी व्यक्ति का मकान के बाहर फंदे पर लटका मिला शव
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोनार गांव में मकान के बाहर गांव निवासी हुकुम चंद वाल्मीकि का गमछे के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक मजदूरी करता था।परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।