हरदोई: बेहटा गोकुल रेलवे क्रासिंग पार करने रहे युवक की ट्रेन से कट कर मौत,हरदोई में जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | May 3, 2024 बेहटा गोकुल थाने के पपाई पुरवा निवासी 35 वर्षीय राकेश पुत्र रामस्वरूप अपने चार भाइयों मे सबसे छोटा था। घर वालों ने बताया है कि राकेश गुरुवार को बाज़ार करने के लिए गया हुआ था,वहीं से शाम को साइकिल से वापस लौट रहा था। बेहटा गोकुल रेलवे क्रासिंग पार करने लगा,तभी अचानक ट्रेन आ गई,जिससे चपेट में आ कर उसकी कटकर वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई।