हरदोई: सांड के हमले से पुन्ना पुरवा कटरी बिलुही गांव निवासी एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | May 3, 2024 बिलग्राम कोतवाली के पुन्ना पुरवा कटरी बिलुही गांव निवासी 38 वर्षीय इतवारी खलिहान में गेंहू के बोझों की रखवाली कर रहा था।देर रात को एक आवारा सांड वहां पहुंच गया।इतवारी उसे वहां से हांकने लगा,उसी बीच पहले तो उस सांड ने सीधे सीने में टक्कर मारी,और उसे उठा-उठा पटकने लगा जिससे इतवारी की मौत हो गयी।पुलिस ने शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।