जहानाबाद: होटल से चार लोग गिरफ्तार, पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर जहानाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एसपी अपराजित लोहान के नेतृत्व में होटल, लॉज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि सभी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रही।