सोनुआ: लोकतंत्र हमारे देश की रीढ़ है, इसे बचाना है : चम्पाई सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता चम्पाई सोरेन मंगलवार को सोनुआ पहुंचे। यहां सोनुआ बाजार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय मानकी-मुंडा, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा करने और देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह