डग: सालरिया में ढाई हजार पौधों के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य हुआ शुरू
Dug, Jhalawar | May 25, 2024 सालरिया में 2500 पौधों के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य शुरु किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सघन पौधारोपण के लिए एडवांस मृदा वर्क के तहत ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर गड्ढे खुदाई एवं ट्रेंच निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण व चारागाह विकास का कार्य पंचायत द्वारा किया गया।इसी के साथ ग्राउंड वाटर रिचार्ज ट्रेंच खुदाई का कार्य जारी रहेगा।