Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

Cm सम्राट Chaudhary बीजेपी के वरिष्ठ नेता से मिलने उनके घर गए #samratchoudhary #PatnaNews #Muzaffarpur #BiharBJP ...

Bihar, India | Apr 29, 2026

MORE NEWS

यूरिया कालाबाजारी के आरोपों से गरमाई उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

किसानों ने अधिक कीमत और जबरन कीटनाशक बेचने का लगाया आरोप, दुकानदारों ने थोक स्तर पर महंगी आपूर्ति की बताई मजबूरी

बैरिया प्रखंड के ई-किसान भवन में सोमवार को आयोजित उर्वरक निगरानी समिति की बैठक यूरिया की कथित कालाबाजारी को लेकर हंगामेदार रही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पप्पू राम ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि 266.50 रुपये की निर्धारित कीमत वाली यूरिया 400 से 700 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है तथा किसानों को जबरन नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक दवाएं खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। किसान ठाकुर शाह ने कहा कि कई दुकानों पर स्टॉक होने के बावजूद यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जाती है। माले नेता सुनील कुमार राव ने चेतावनी दी कि जबरन अन्य उत्पाद बेचने की प्रथा बंद नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों की इच्छा के विरुद्ध नैनो यूरिया या अन्य उत्पाद नहीं बेचे जाएं तथा निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये प्रति बोरी पर ही यूरिया का वितरण सुनिश्चित किया जाए। विधानसभा प्रतिनिधि एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलू तथा बीडीओ पूजा कुमारी ने अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं उर्वरक विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें जिला स्तर से ही अधिक कीमत पर उर्वरक और अन्य उत्पाद दिए जाते हैं, जिसके कारण वे मजबूरी में उसी अनुसार बिक्री करते हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, आत्मा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव, किशोर सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह सहित कई किसान और उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे।

यूरिया कालाबाजारी के आरोपों से गरमाई उर्वरक निगरानी समिति की बैठक किसानों ने अधिक कीमत और जबरन कीटनाशक बेचने का लगाया आरोप, दुकानदारों ने थोक स्तर पर महंगी आपूर्ति की बताई मजबूरी बैरिया प्रखंड के ई-किसान भवन में सोमवार को आयोजित उर्वरक निगरानी समिति की बैठक यूरिया की कथित कालाबाजारी को लेकर हंगामेदार रही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पप्पू राम ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि 266.50 रुपये की निर्धारित कीमत वाली यूरिया 400 से 700 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है तथा किसानों को जबरन नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक दवाएं खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। किसान ठाकुर शाह ने कहा कि कई दुकानों पर स्टॉक होने के बावजूद यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जाती है। माले नेता सुनील कुमार राव ने चेतावनी दी कि जबरन अन्य उत्पाद बेचने की प्रथा बंद नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों की इच्छा के विरुद्ध नैनो यूरिया या अन्य उत्पाद नहीं बेचे जाएं तथा निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये प्रति बोरी पर ही यूरिया का वितरण सुनिश्चित किया जाए। विधानसभा प्रतिनिधि एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलू तथा बीडीओ पूजा कुमारी ने अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं उर्वरक विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें जिला स्तर से ही अधिक कीमत पर उर्वरक और अन्य उत्पाद दिए जाते हैं, जिसके कारण वे मजबूरी में उसी अनुसार बिक्री करते हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, आत्मा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव, किशोर सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह सहित कई किसान और उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे।

Bettiah, West Champaran | Jul 21, 2026

बेतिया में भाकपा का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

इस्तीफे की मांग तेज, छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम चंपारण के बेतिया में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ईमली चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नीतियों को लेकर विरोध जताया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, जिसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। उन्होंने छात्र-युवा आंदोलनों के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, अशोक मिश्र, केदार चौधरी, समर दत्ता, गायत्री देवी, आरती, कैलाश प्रसाद, मोहन यादव, अंजारुल, बब्लू दूबे एवं अन्य नेताओं ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

बेतिया में भाकपा का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन इस्तीफे की मांग तेज, छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप पश्चिम चंपारण के बेतिया में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ईमली चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नीतियों को लेकर विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, जिसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। उन्होंने छात्र-युवा आंदोलनों के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, अशोक मिश्र, केदार चौधरी, समर दत्ता, गायत्री देवी, आरती, कैलाश प्रसाद, मोहन यादव, अंजारुल, बब्लू दूबे एवं अन्य नेताओं ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

Bettiah, West Champaran | Jul 20, 2026

क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर नर्स का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

बेतिया के एक निजी क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर कार्यरत नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शेखवना मठ निवासी ममता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले छह वर्षों से डॉ. संतोष कुमार सिंह और डॉ. रूबी के क्लीनिक में कार्यरत थीं।

परिजनों का कहना है कि ममता का मोबाइल फोन एक दिन पहले से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर उसकी बहन क्लीनिक पहुंची और डॉक्टर व स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीसरी मंजिल पर खोजबीन के दौरान एक कमरे में बेड के नीचे ममता का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शव को कई गद्दों से ढंककर छिपाया गया था ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, नगर थाना पुलिस और बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ममता की गला दबाकर हत्या की गई और शव को छिपाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका मजबूत होती है।

वहीं, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ममता उनके क्लीनिक की पुरानी कर्मचारी थी और परिवार के सदस्य जैसी थी। उन्होंने बताया कि जब वह नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई और बाद में परिजनों के साथ खोजबीन के दौरान शव मिला। उनके अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि ममता कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की आपराधिक भूमिका है या नहीं।

क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर नर्स का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप… बेतिया के एक निजी क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर कार्यरत नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शेखवना मठ निवासी ममता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले छह वर्षों से डॉ. संतोष कुमार सिंह और डॉ. रूबी के क्लीनिक में कार्यरत थीं। परिजनों का कहना है कि ममता का मोबाइल फोन एक दिन पहले से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर उसकी बहन क्लीनिक पहुंची और डॉक्टर व स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीसरी मंजिल पर खोजबीन के दौरान एक कमरे में बेड के नीचे ममता का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शव को कई गद्दों से ढंककर छिपाया गया था ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, नगर थाना पुलिस और बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ममता की गला दबाकर हत्या की गई और शव को छिपाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका मजबूत होती है। वहीं, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ममता उनके क्लीनिक की पुरानी कर्मचारी थी और परिवार के सदस्य जैसी थी। उन्होंने बताया कि जब वह नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई और बाद में परिजनों के साथ खोजबीन के दौरान शव मिला। उनके अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि ममता कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की आपराधिक भूमिका है या नहीं।

Bettiah, West Champaran | Jul 20, 2026

Cm सम्राट Chaudhary बीजेपी के वरिष्ठ नेता से मिलने उनके घर गए #samratchoudhary #PatnaNews #Muzaffarpur #BiharBJP ... - Bihar News