न्यायिक अधिकारी के समर्थन पर बवाल! आमसभा बुलाकर बार अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल व महासचिव साधना त्रिपाठी को घेरने की कवायद, कलक्ट्रेट प्रभारी ओम नारायण निरंजन पर उठे सवाल"
#ऋषिकुमारपटेल #साधनात्रिपाठी #जालौन #कोंच #वायरल #instagram #trendingreels #highlights #ईमानदारीपरभारीराजनीति
#करप्सनकरप्शनकाखेल #हाईकोर्ट #इलाहाबाद #बारकाउंसिलआॅफयूपी #प्रयागराज
#निजीहितआड़े #सचमहंगाशौक
#अतिमहत्वकांछा #योगी #मोदी #अखिलेशयादव #मायावती #अधिवक्तासभा #न्यायमेदेरीअन्याय
#चीफजस्टिसकहतेसबकासाथमिलेतोएकसालपेडिंगकेशनिपटादेंगे
#सीजेआईकासाथदेगाकोन
#एनसीआरटीनेजबसचछपापेंडेंसीकोलेकरअबयहआमचर्चाहैकिबदलावनहीलायेतोबदलदियेजाओगे
#एनसीआरटी
#बारकाउंसिलसंज्ञानले @followers
उरई। जिला जालौन बार एसोसिएशन में एक बार फिर सियासी और गुटबाजी का माहौल गरमा गया है। न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी का समर्थन करने वाले जिला बार एसोसिएशन के लोकप्रिय अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल एवं महासचिव डॉ. साधना त्रिपाठी के खिलाफ आमसभा बुलाए जाने की सूचना से अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सूत्रों के अनुसार 5 अगस्त को कलक्ट्रेट प्रभारी ओम नारायण निरंजन एक राजस्व अधिवक्ता के साथ जजी परिसर पहुंचे और एक युवा पदाधिकारी के माध्यम से आमसभा बुलाने संबंधी पत्र बांटते देखे गये। इसे लेकर बार परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
चर्चा यह भी है कि ईमानदार न्यायिक अधिकारी के कार्यों का विरोध करने वालों के निशाने पर अब वे पदाधिकारी आ गए हैं, जिन्होंने न्यायिक गरिमा और निष्पक्ष कार्यप्रणाली का समर्थन किया। इसे लेकर कई अधिवक्ताओं ने सवाल उठाए कि क्या ईमानदारी की बात करना अब विवाद का विषय बन गया है?
बार के कई सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल को कलक्ट्रेट प्रभारी की तुलना में अधिक मतों से जनसमर्थन प्राप्त हुआ था। ऐसे में निर्वाचित नेतृत्व को चुनौती देने की कोशिश बार की लोकतांत्रिक परंपराओं पर भी प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
वहीं, अधिवक्ता जगत में यह चर्चा भी है कि पूरा घटनाक्रम भविष्य की राजनीतिक और पद संबंधी महत्वाकांक्षाओं से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।
Orai, Jalaun | Aug 5, 2026