महोबा: सिजहरी गांव के निवासी व्यक्ति ने पैतृक भूमि को धोखाधड़ी से हड़पने की शिकायत समाधान दिवस में डीएम से की
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2025 सिजहरी गांव में पैतृक भूमि को लेकर पीड़ित रामप्रकाश ने मंगलवार 3 बजे प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उनके पूर्वजों की जमीन को चकबंदी कर्मचारियों की मिलीभगत से हेरफेर कर दूसरों के नाम चढ़ा दिया गया। आरोप है कि बिना सूचना और फर्जी हस्ताक्षरों के समझौता दिखाकर भूमि का गलत तरीके से बंटवारा किया गया। पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।