जहानाबाद: जिला परिषद जहानाबाद में सामान्य बैठक आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
जिला परिषद जहानाबाद की सामान्य बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा रानी कुमारी ने की। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति सहित सभी सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।