जहानाबाद: राजाबाजार से युवक की बाइक चोरी हुई, युवक बाजार करने आया था
जहानाबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबाजार मोहल्ले से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित गोबिंद कुमार, निवासी डेड़सैया गांव (काको थाना क्षेत्र), ने सदर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि काम से राजाबाजार आए थे और सड़क किनारे बाइक खड़ी की थी। लौटने पर बाइक गायब मिली। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई है।