जहानाबाद: धनबाद इंटरसिटी में चैन पुलिंग करने पर तीन युवक गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी
जहानाबाद आरपीएफ ने सोमवार को जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13332 धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में अवैध रूप से चैन पुलिंग करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया। ट्रेन के ठहरते ही चैन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कोई वैध कारण नहीं बताया गया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर करवाई जारी है।