जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर चार पैसेंजर ट्रेनें एमईएमयू में परिवर्तित
पटना–गया रेलखंड पर चार पैसेंजर ट्रेनों को एमईएमयू सेवाओं में बदला गया है। यह व्यवस्था एक जनवरी 2026 से लागू होगी। 53237/38/39/40 पैसेंजर ट्रेनें अब 63393 से 63396 एमईएमयू के नए नंबर से चलेंगी। रेलवे के अनुसार एमईएमयू से तेज गति, बेहतर सुविधा और समयपालन में सुधार होगा। यात्रियों से बदले ट्रेन नंबर की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की गई है।