कोतमा: बिजुरी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹95 हज़ार का मशरूका बरामद
Kotma, Anuppur | Aug 22, 2026 शनिवार 12:00 बजे थानगांव में उप स्वास्थ्य केंद्र आवास में चोरी के मामले का बिजुरी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता शोभा जयसवाल की शिकायत पर पुलिस ने मूलचंद केवट (30), विकास सिंह गोंड तथा अशोक उर्फ मिर्चु सिंह गोंड (32), सभी निवासी ग्राम थानगांव, को गिरफ्तार कर लिया है।