औरैया: जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद, पछैया बस्ती और बनारसी दास मोहल्ले में संयुक्त टीम
मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश में भी अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग और प्रवर्तन टीम कानपुर ने औरैया में संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दबिश देकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि मौके