दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने जैन कालेज मैदान का किया निरीक्षण
---------------------------------
विदिशा। दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। दशहरा पर्व के आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दशहरा मैदान (जैन कॉलेज ग्राउंड) का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आयोजन स्थल का भ्रमण कर दशहरा पर्व के दौरान की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दशहरा पर्व के अवसर रावण दहन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयोजन स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, एसडीएम श्री मनीष जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दुर्गेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन श्री नीरज सिंह सिकरवार, यातायात प्रभारी श्री आशीष राय, रामलीला समिति के सचिव डॉ. अनिल शर्मा तथा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा दशहरा पर्व के दौरान नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रस्तुत की गई। #Vidisha Jansampark Madhya Pradesh
Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026