लखनपुर: ग्राम नवापारा में घर में निकला गेहुआ सांप, विक्रम सिंह और शिव सारथी ने सांप को रिशु कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया
लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा में सुरेंद्र अग्रवाल के यहां गेहूंआ सांप निकलने से कुछ देर के लिए लोगों में हलचल मच गई। इसकी जानकारी मिलने पर विक्रम सिंह एवं शिव सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा है।सांपों के घरों एवं रिहायशी इलाकों में निकलने पर लोगों को घबराने के बजाय सतर्कता बरतनी चाहिए।