घाटीगांव: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, कई घायल
बुधवार सुबह करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार घाटीगांव थाना क्षेत्र में शिवपुरी-ग्वालियर एबी रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।